सरकारी नौकरी: ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, WCL में निकली बंपर भर्ती, 902 पद खाली, 28 अक्टूबर तक भरें फॉर्म 

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 902 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास और आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
WCL Recruitment 2024

WCL Recruitment 2024: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 902 पद खाली है। आईटीआई पास ट्रेड अप्रेंटिस के लिए कुल 841 पद रिक्त हैं। वहीं सिक्योरिटी गार्ड (फ्रेशर) के लिए 61 पद खाली है। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने है।अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (WCL Vacancy 2024 Eligibility)

आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद कर संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड पद पर 10वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary)

उम्मीदवारों का चयन आईटीआई और 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। 1 वर्ष आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 7,700 रुपये और 2 वर्ष आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 8,050 रुपये स्टाइपेन्ड हर महीने मिलेगा। वहीं फ्रेशर यानि सिक्योरिटी गार्ड को 6000 रुपये मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन (How to Apply?)

सबसे पहले ट्रेड अप्रेंटिस पोर्टल www.apprenticeship.india.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट www.westerncoal.in पर जाकर आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही -सही दर्ज करें। दिए गए गाइडलाइंस को अच्छे से भरें। इसके हिसाब से ही फोटो और दस्तावेजों को अपलोड करें। फॉर्म को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews