सरकारी नौकरी: यहां 8000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 40 साल, 3 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें पात्रता डिटेल्स

पश्चिम बंगाल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 8000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। आईए जानते है आयु सीमा पात्रता और अन्य डिटेल्स
job

WBSSC Recruitment 2025 : पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पश्चिम बंगाल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 8477 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक westbengalssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते है।यह भर्ती स्कूलों में एडमिन, क्लर्क, लैब असिस्टेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे रोल्स के लिए हैं।

WBSSC Recruitment 2025 :

कुल पद: 8,477

पदों का विवरण

  • 2,989 क्लर्क (ग्रुप C)
  • 5,488 ग्रुप D

आयु सीमा: 3 दिसंबर 2025 तक उम्‍मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए और रिजर्व कैटेगरी को छूट मिलेगी.SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: ग्रुप C के लिए 12वीं पास या ग्रेजुएशन। ग्रुप D के लिए 8वीं या 10वीं पास ।

आवेदन शुल्क: जनरल/OBC/EWS के लिए फीस 400 रुपये, SC/ST/PH के लिए 150 रुपये की फीस लगेगी। पेमेंट ऑनलाइन ही करना होगा।

सैलरी: 26,605 से 29,905 रुपये मिलेगा। DA, HRA, मेडिकल अलाउंस का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा , स्किल या प्रैक्टिकल टेस्ट ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन । लिखित एग्जाम में ग्रुप C के लिए 60 सवाल पूछे जाएंगे जिसमें सामान्य ज्ञान के 15, सामयिकी के 15, सामान्य अंग्रेजी के 15, अंकगणित के 15 सवाल शामिल होंगे। ग्रुप D के लिए 45 सवाल पूछे जाएंगे जिसमें सामान्य ज्ञान के 15, सामयिकी के 15, अंकगणित के 15 सवाल होंगे।कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी ।

WBSSC Job Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन ?

  • स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट http://www.westbengalssc.com पर जाएं।
  • स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “WBSSC Group C & D Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टेप 5. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews