YIL Recruitment 2026: यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3,979 पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

YIL Trade Apprentice Vacancy: यंत्र इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के 59वें बैच की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Recruitment

यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 3,979 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruit-gov.com पर जाकर तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 59वें बैच के लिए की जाएगी। अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत स्किल बेस्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

YIL Recruitment 2026 Details

कुल पद: 3979

पदों का विवरण

  • गैर-आईटीआई श्रेणी: 1136 पद
  • पूर्व-आईटीआई श्रेणी: 2843 पद

योग्यता: गैर-आईटीआई श्रेणी के लिए माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10वीं या समकक्ष) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। गणित और विज्ञान विषयों में प्रत्येक में कम से कम 40 प्रतिशत अंक जरूरी है। वहीं आईटीआई श्रेणी के अभ्यर्थियों को एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मैट्रिक व आईटीआई दोनों में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 14 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 03.03.2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वालों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप के तहत चयनित कक्षा 10वीं के उम्मीदवारों को प्रतिमाह 8,200 रुपये और आईटीआई पास उम्मीदवारों को 9,600 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी के लिए 200 रुपये +जीएसटी। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी /ट्रांसजेंडर – 100 रुपये + जीएसटी

चयन प्रक्रिया: शॉर्ट लिस्टिंग, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल एग्जाम

जरूरी दस्तावेज :

  • आधार कार्ड
  • हाईस्‍कूल से संबधित सर्टिफिकेट
  • 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आईटीआई सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

YIL Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews