The Plough Poetry Prize 2024 : पोएट्री प्राइज में जीत सकते है 1 लाख रूपए का पुरस्कार, जल्द करें अप्लाई

poetry competition

The Plough Poetry Prize 2024 : अगर आपको कविताएं लिखने का शौक है तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। यह प्रतियोगिता इंग्लैंड की प्लाओ आर्ट्स सेंटर द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के उम्मीदवार भाग ले सकते है। इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।

योग्यता

यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसमें किसी भी उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी भी विषय पर लिखी गई 40 पंक्तियों की कविता भेजी जा सकती है। कविता अंग्रेजी में ही लिखी होनी चाहिए। यहां बता दें कि इस प्रतियोगिता के जज कवि रॉजर मैक्गो हैं। इसमें एक कविता भेजने की एंट्री फीस £5 (520 रुपए) रखी गई है।

क्या मिलेगा

इसमें पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को £1,000 (1 लाख रुपए), दूसरे स्थान पर रहने वाले को £500 (52 हजार रुपए) और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को £250 (26 हजार रुपए) का प्राइज़ दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews