15 हजार क्विंटल गेहूं पानी की भेंट चढ़ा, प्रशासन ने की दोषियों पर FIR की तैयारी

15 हजार क्विंटल गेहूं पानी की भेंट चढ़ा, प्रशासन ने की दोषियों पर FIR की तैयारी

कटनी/वंदना तिवारी

कटनी शहर में बुधवार रात हुई तेज बारिश के चलते कैलावरा कला स्थित गेंहू उपार्जन केंद्र में खुले में रखा 15 हजार क्विंटल गेंहू पानी की भेंट चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर कटनी एसडीएम सहित तहसीलदार ने पहुँचकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर करने के बात कही।

कटनी एसडीएम बलवीर रमन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैलावरा कला के गेंहू उपार्जन केंद्र में संबधित विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई क्विंटल गेंहू  बारिश से गीला हो चुका है। इसकी सूचना निलने पर एसडीएम बलवीर रमन सहित तहसीलदार व डीएमओ सुलेखा वर्मा मौके पर पहुँचे को पाया कि सूचना सही। कैलावरा कला उपार्जन केंद्र को दो समूह विभाजित किया गया था, दोनों उपार्जन केंद्रों में 15 हजार कुंटल पानी में भीग जाने से बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। कटनी एसडीएम बलवीर रमन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews