कटनी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस, अस्पताल और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही

कटनी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस, अस्पताल और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही

कटनी/वंदना तिवारी

कटनी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है और इस मामले में स्थानीय प्रशासन और अस्पताल की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। सिहोरा ग्रामीण अंचल से आई हुई एक महिला जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन से भर्ती थी। खून की कमी के चलते खून चढ़ाने के दौरान हुई जांच के बाद आई रिपोर्ट के महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। यह महिला जिला अस्पताल में 3 दिनों से थी भर्ती थी लेकिन उसे जबलपुर रेफर करने की बजाय यहीं रखा गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ये देखना जरूरी होगा कि इस दौरान उसके कॉन्टेक्ट में कौन कौन आया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews