Tunnel Accident: दो मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

Tunnel Accident:  दो मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

कटनी, अभिषेक दुबे। Tunnel Accident मध्यप्रदेश के कटनी जिले में स्लीमनाबाद के नजदीक टनल हादसे में 9 मजदूर कि फंसे रहने की खबर आ रही थी, जिसके तुरंत बाद प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन कर 7 मजदूरों को सकुशल बाहन निकाल लिया। लेकिन 2 मजदूर जिसमें से एक सुपर वाइजर था, जिन्हें निकाल पाने में असमर्थ रहे। अब पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को इनके शव सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – इसरो का पीएसएलवी-सी52 ने 3 छोटे उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया

— Collector Katni (@CollectorKatni) February 14, 2022

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रविवार देर रात तक चले बचाव अभियान में मलबे में दबे दो मजदूरों को निकालने के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेस्क्यू टीम ने रविवार देर रात को सुरंग के मलबे से गोरेलाल कोल और रवि मशालकर का शव बाहर निकाल लिया था । कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ही मलबे से बाहर निकाला जा सका। गोरेलाल मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव का रहने वाला था जबकि रवि जो कि एक सुपरवाइजर और महाराष्ट्र के नागपुर का निवासी था।

यह भी पढ़ें – भारतीय जवानों का -25 डिग्री के तापमान में ट्रेनिंग करने का वीडियो हो रहा वायरल

50 हजार और 4 लाख की सहायता राशि
शासन ने निर्णय लिया है कि, हादसे में घायल सभी मजदूरों को 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि और मृत हुए दोनों मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews