मैंने किसी पार्टी को नहीं दिया समर्थन, कांग्रेस उम्मीदवार कर रहे बदनाम: खान

ak-khan-candidate-from-katni

कटनी। 

मध्यप्रदेश के कटनी जिले की विधानसभ बहोरीबन्द में पिछड़ा समाज पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछड़ा समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. एके खान ने का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी लगातार साजिश कर उनको बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के साथ नहीं है न ही उन्होंने किसी को समर्थ दिया है। 

जानकारी के अनुसार पिछड़ा समाज पार्टी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, कांग्रेस प्रत्याशी उनके खिलाफ जनता के बीच जाकर गलत प्रचार कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मैंने कांग्रेस को समर्थन दिया है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने किसी पार्टी या उम्मीदवार को समर्थन नहीं दिया है। न ही किसी और दल के संपर्क में हूं। मैं अपनी पिछड़ी समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह सीटी पर चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

गौरतलब है कि आज प्रचार पर रोक लग गई है। सभी प्रत्याशी अब सिर्फ घर घर जा कर प्रचार कर सकेंगे। रैली, ढोल ढमाके और जनसभाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गई हैं। 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है। उसके बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसका नतीजा 11 दिसंबर को सामने आएगे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews