डिजिआना दफ्तर में गुंडों का हमला, सोनी टीवी पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिआना दफ्तर में गुंडों का हमला, सोनी टीवी पर लगाए गंभीर आरोप

कटनी, डेस्क रिपोर्ट । शहर में आज डिजिआना न्यूज चैनल के कटनी ऑफिस में खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए कुछ लोगों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की, साथ ही आफिस में मौजूद कर्मचारी के साथ गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की।

वहीं पीड़ित ने बताया कि करीब चार लोग अपने आप को पुलिस विशेष बताकर दफ्तर में जबरदस्ती घुस गए और गाली गलौच करने लगे। दफ्तर में घुसते ही पूछा की तुम लोग सोनी चैनल कैसे दिखा रहे हो। जिसके बाद एक गुंडा जिसका नाम दीपक कुमार है उसने सोनी के मध्यप्रदेश हेड समीर कुकरेजा से फोन पर बात कराई। हेड ने भी फोन पर खुब गालियां दी और कहा कि हमारे पास पुलिस और जज का पावर है।

वहीं जिस तरह से सोनी जैसी कंपनी हायर किये गये गुंडों के माध्यम से जबरन दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रही है ये हाईकोर्ट के उस आदेश की भी अवहेलना है, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय ने एजेंट के उपयोग को असंवैधानिक माना है। बता दें कि सोनी टीवी और डिजिआना के बीच सितंबर 2020 तक अनुबंध है । ऐसे में चैनल का प्रसारण पूरी तरह से वैध है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनी टीवी के किराए के लोगों ने गुंडागर्दी की हो, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने में आये हैं जिसमें सोनी टीवी कुछ असमाजिक तत्वों के सहयोग से कैबल व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को प्रताड़ित और आतंकित करता रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews