बड़ी खबर: कटनी की निर्दलीय महापौर ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, BJP में हुई शामिल

बड़ी खबर: कटनी की निर्दलीय महापौर ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, BJP में हुई शामिल

Katni News : कटनी की निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी (Katni Independent Mayor Preeti Suri) ने आज भाजपा (BJP Madhya Pradesh) का दामन थाम लिया, विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए इसे बड़े फायदे के रूप में देखा जा रहा है, प्रीति सूरी ने आज भोपाल पहुंचकर पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) से मुलाकात की फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से मुलाकात की और उसके बाद भाजपा ज्वाइन कर ली।

सीएम शिवराज की मौजूदगी में प्रीति सूरी ने ज्वाइन की भाजपा 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में प्रीति सूरी को भाजपा में शामिल किया गया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर इसकी अधिकारिक घोषणा की।

विधायक संजय पाठक ने निभाई अहम् भूमिका 

इससे पहले आज विजयराघवगढ़ बीजेपी विधायक संजय पाठक, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं 3 बीजेपी पार्षदों के साथ कटनी में विकास की मांग को लेकर प्रीति सूरी ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लगी मुहर 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महापौर प्रीति सूरी को विकास का भरोसा दिलाया, इस मुलाकात से तय हो गया था कि प्रीति भाजपा ज्वाइन कर लेंगी, वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद निर्दलीय विधायक प्रीति सूरी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और फिर भाजपा में आस्था जताते हुए ज्वाइन कर लिया।

सीएम शिवराज ने किया पार्टी में स्वागत, वीडी शर्मा ने जताया भरोसा 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रीति सूरी का स्वागत करते हुए कहा कि – भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे के पर्याय है। श्रीमती प्रीति सूरी का भाजपा परिवार में पुनः स्वागत है। भाजपा सरकार गाँव-गाँव, शहर-शहर विकास कर रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट किया – कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी एवं तीन निर्दलीय पार्षद साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कटनी विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews