अपने ही विभाग के कर्मचारी से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

अपने ही विभाग के कर्मचारी से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

कटनी, अभिषेक दुबे। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर (Lokayukta Police Jabalpur) की टीम ने आज एक बार फिर रिश्वत (Bribe)  लेते सरकारी कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खास बता ये हैं कि क्लर्क अपने ही विभाग के कर्मचारी से रिश्वत ले रहा था।  आरोपी क्लर्क कटनी सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ है।

कटनी स्थित सीएमएचओ कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब वहां लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए क्लर्क राहुल मिश्रा को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।  इसमें खास बात ये हैं कि क्लर्क अपने ही विभाग में पदस्थ लैब टेक्नीशियन से उसका समयमान वेतन लगाने  के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

ये भी पढ़ें – थाईलैंड घूमना चाहते हैं? IRCTC के साथ बनाइये टूर प्रोग्राम, ये हैं डिटेल

फरियादी संदीप यादव ने बताया कि क्लर्क राहुल मिश्रा मुझे आठ महीने से परेशान कर रहे थे, मैं लगातार सीएमएचओ ऑफिस के चक्कर काट रहा था, फिर भी काम नहीं हो रहा था राहुल मिश्रा ने कहा कि आठ हजार रुपये लगेंगे तुम्हारा समयमान वेतन लग जायेगा।  रिश्वत मांगे जाने के बाद मैंने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में की।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, चंबल का जलस्तर बढ़ा, 8 संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

छापामार टीम प्रमुख स्वप्निल दास ने मीडिया को बताया कि आवेदक संदीप यादव की शिकायत पर उन्हें रिकॉर्डर देकर क्लर्क राहुल मिश्रा द्वारा रिश्वत की बात की पुष्टि कराई गई। रिश्वत की डिमांड का साक्ष्य आने के बाद एसपी लोकायुक्त जबलपुर के निर्देश पर आज टीम कटनी पहुंची।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 151 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

फरियादी संदीप यादव ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ क्लर्क राहुल मिश्रा को जैसे ही रिश्वत की राशि आठ हजार रुपये दी, इशारा मिलते ही पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला  दर्ज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”751151259″]

[dgv_vimeo_video id=”751151403″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews