
Commendable initiative of Katni collector : कटनी जिले की एक मां की असमय मृत्यु और पिता द्वारा त्याग देने के बाद 9 वर्षीय सोनम बर्मन और उसकी नानी तुलसा बाई की आंखोंं मे कल तक आंसू थे। लेकिन कलेक्टर अवि प्रसाद की संवेदनशील पहल की वजह से आज उन्ही आंखों में खुशी के चमक है। उन्होने संज्ञान लेते हुए शासकीय योजना के तहत बच्ची की शिक्षा के लिए प्रतिमाह दो हजार की राशि स्वीकृत की है।
वृत्तांत बहुत ही भावुक करने वाला है..बहोरीबंद तहसील के शासकीय प्राथमिक शाला पहरूआ की कक्षा 4 में पढ़ने वाली सोनम बर्मन से काल के क्रूर हाथों मां का साया छीन लिया। वहीं पिता ने ऐसे समय में बच्ची को संभालने की बजाय जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाया और कहीं चले गए। इसके बाद सोनम अपनी नानी तुलसाबाई के साथ रह रही थी लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में कलेक्टर अवि प्रसाद इस बच्ची की मदद के लिए आगे आए। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होने तत्काल पहल की और बुधवार को सोनम और उसकी नानी तुलसा बाई को कलेक्ट्रेट में बुलाया। यहां बच्ची को महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पांसरशिप योजना से प्रतिमाह दो हजार रूपये की स्वीकृति पत्र दिया गया।
ये पत्र हाथों में लेते हुए नानी बेहद भावुक हो उठीं। वह निःशब्द थीं और उनकी आंखों में आंसू थे। कलेक्टर ने नानी को ये भी कहा कि अगर वो चाहें तो छठीं कक्षा में सोनम का एडमिशन छात्रावास में भी कराया जा सकता है जहां शिक्षा के साथ आवास व्यवस्था और भोजन निशुल्क होगा। उन्होने कहा कि प्रशासन ने बच्ची की शिक्षा समुचित चलती रहे, ये जिम्मेदारी ली है। इसी के साथ उन्होने सोनम को चॉकलेट, पेन और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी उपहार में दी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोनम बर्मन की स्थिति की जानकारी देने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र नीलेश तिवारी की सराहना की है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, सी.एम.रिसर्च एसोसियेट सुदीप सहाने मौजूद रहे।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”819442666″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

