
कटनी। वंदना तिवारी।
कोरोना वायरस संकमण के लड़ने के लिए कटनी नगर निगम की पूर्व महापौर एवं विधायक सत्येन्द्र पाठक की मां निर्मला पाठक द्वारा अपने पौत्र यश पाठक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपयों का चैक कटनी ज़िला कलेक्टर श्री शशिभूषण सिंह को दिया। इस अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी भी उपस्थित थे।
इसी के साथ विधायक ने ज़िला पत्रकार संघ सहित कटनी ज़िले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पाँच सँघो को 10 हजार की राशि दी है ताकि जो पत्रकार अपनी जान जोखिम में डाल कर रिपोर्टिंग करते हैं उनके लिए N-95 मास्क, हैंड ग्लोव, और सेनीटाईज़र खरीदा जा सके।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

