शराब दुकान के अंदर घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, बियर की बोटल से किया हमला

culprit-attack-on-liquor-shop-in-katni-video-viral

कटनी । वंदना तिवारी। 

बस स्टैंड स्थित 29 तारीख की देर रात अंग्रेजी शराब दुकान में हुई मार पीट का वीडियो प्रकाश में आया है। जिसमे कुछ बदमाशों के द्वारा जबरन शराब दुकान खुलवा कर दुकान में काम करने वाले 2 कर्मचारियों के ऊपर बियर की बाटलों से हमला कर घायल कर दिया था। जिसमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज़ जारी है।

दरअसल यह पूरा मामला 29 मई को देर रात का है। कुठला थाना के बस स्टैंड के पुलिस चौकी के चंद फलांग स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में कुछ बदमाशों ने दुकान के कर्मचारियों पर बियर की बाटलो से हमला कर घायल कर दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। आप इस वीडियो में देख सकते है कि किस तरह कुछ बदमाश जबरन शराब की दुकान खुलवाया और शराब दुकान में काम करने वाले संजीव साहू के ऊपर दुकान में रखी बियर की बाटलो से दना दन हमला करने लगे। इस हमले में एक साथी कर्मचारी नीलेश तिवार��� के सर पर भी चोट आई है।

इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि घायल संजीव साहू जब शराब की दुकान का सटर खोल बाहर निकला और दौड़ते हुए दुकान के अंदर आकर शराब की बोतल उठाकर उन बदमाशो पर फेंका इसी बात से गुस्साए बदमाश दुकान के अंदर घुसे और संजीव साहू के ऊपर बियर की बॉटलो से हमला कर दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी की पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीव के वीडियो के आधार पर 3 लोगो जिनका नाम मोनू यादव, पंकज जयसवाल,नीरज रजक है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews