कटनी- बड़वारा के होटल में फटे सिलेंडर, 05 लोग गंभीर रूप से घायल

कटनी- बड़वारा के होटल में फटे सिलेंडर, 05 लोग गंभीर रूप से घायल

KATNI  NEWS :  कटनी में एक दर्दनाक हादसे में 05 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, घटना बड़वारा थाना क्षेत्र विलायतकला बस स्टैंड की है, दरअसल हादसा चाय नाश्ते की दुकान में हुआ, यहाँ रखे घरेलू सिलेंडर अचानक आग पकड़ ली, देखते ही देखते आग ने दूसरे सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया और फिर आसपास के लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और कुछ ही क्षणों में  एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर फट गये।

[dgv_vimeo_video id=”906728187″]

देखते ही देखते फटे सिलेंडर 
दुकान चाय-नाश्ते की बताई जा रही है,  गैस सिलेंडर फटने से दुकान में मौजूद 5 लोग घायल हो गए,
घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर है जिसे कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, बताया जा रहा है कि चाय नाश्ते की दुकान में घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने की कोशिश की,  घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है, घटना के वक़्त का  सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो भी सामने आया है, फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews