
Katni -Fire in District Hospital Child Ward : कटनी जिला अस्पताल के नवीन भवन बच्चा वार्ड में देर रात आग लग, आग लगते ही पूरे वार्ड में धुआँ फैल गया, जैसे ही आग लगने की खबर फैली फौरन अस्पताल का स्टाफ और मरीजों के परिजन वार्ड में भर्ती महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए, गनीमत रही कि आग लगने से कोई घायल नहीं हुआ लेकिन अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग लेबर रूम में लगी और फिर फैलते हुए वार्ड तक जा पहुंची, आग का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जो कि अस्पताल में लगी घटिया वायरिंग के कारण हुआ है।
मचा हड़कंप
आग लगते ही वार्ड में भगदड़ मच गई, हालांकि फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन मौके पर देर तक आग बुझाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंची थी, फिलहाल जिला अस्पताल के नवीन भवन में आग लगने हड़कंप मचा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”800606590″]
