पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार

पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार

Accused of cheating on the pretext of opening petrol pump arrested : कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर दो करोड़ से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि दस दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस ने आरोपियों के सभी बैंक खातों को होल्ड करा दिया है। वहीं ठगी से जुड़े इस केस में और लोगों के शामिल होने की जानकारी के बाद उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम दिल्ली गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए रघुनाथ गंज निवासी व्यापारी मनोज कस्तवार को गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति ने 15 दिसंबर 2020 को मोबाइल पर काॅल किया था। फोन पर उन्हे पेट्रोप पंप खुलवाने का झांसा दिया गया जिसके बाद 17 दिसंबर को मनोज कस्तवार ने सामने वाले के खाते में 50 हजार रूपये डाल दिए। इसके बाद उनसे अलग अलग खातों में 2 करोड़ 14 लाख की राशि डलवा दी। लेकिन जब उन्हें लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो मनोज कस्तवार ने 19 जुलाई 2023 को कोतवली थाने में की।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी करने का मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान दिल्ली से दो आरोपियों को पकड़ा गया है जो पति-पत्नी हैं। इनका नाम रिहाना खान और उसका पति हिमताज खान है। पुलिस ने आरोपियों कि दस दिन की रिमांड ली है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों से एक लैपटाॅप जब्त किया गया है। इनके एक्सिस बैंक, कोटक, महिद्रा और बंधन बैंक में एकाउंट है। पुलिस ने यह भी बताया कि रेहाना के खाते में 9 लाख 31 हजार और हिमताज के खाते में 2 लाख 20 हजार रुपए हैं। उनके सभी खातों को होल्ड करा दिया गया है। वहीं एक नई कार भी जब्त की गई है जिसकी किश्ते भी उन्होने ठगी के पैसों से चुकाई है। पूछताछ में पता चला कि है ठकी के इस कारोबार में कुछ और लोग भी शामिल है। पुलिस अब उनकी तलाश भी कर रही है और एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। उन आरोपियों की तलाश के लिए हिमताज को पुलिस अपने साथ ले गई है। उम्मीद है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होने के बाद कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”849021842″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews