कटनी जिला अस्पताल के बाहर युवती ने युवक की पिटाई, घंटों चला ड्रामा

कटनी जिला अस्पताल के बाहर युवती ने युवक की पिटाई, घंटों चला ड्रामा

कटनी। वंदना तिवारी। 

कटनी जिला अस्पताल के सामने लोगों की आंखे एक जोड़े पर उस वक्त थम गई। जब देखा कि युवती-युवक को बेरहमी से पीट रही है। पहले तो लोगों को लगा कि मामला छेड़छाड़ का है, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों प्रेमी प्रमिका हैं। इस दौरान देखा गया कि युवती अपने ब्वायफ्रेंड को घसीट-घसीटकर मार रही थी। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के सामने एक प्रेमी जोड़े के बीच मोबाइल को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवती अपने प्रेमी को तमाचा जड़ने लगी। पूरी घटना 1 घंटे चली, लोक देखते रहे। फिर  प्रेमिका अपने प्रेमी से अपना मोबाइल मांग रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती मारते वक्त यह कह रही थी कि उसका मोबाइल उसे दे दे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews