पीछा करने वाले मनचलों को युवती ने ऐसे घेरा, शॉप में घुसकर की धुनाई, वीडियो वायरल

girl-beat-bad-boys-in-katni-video-viral

कटनी। वंदना तिवारी।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक लड़की ने मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। लड़की का आरोप है कि कुछ मनचले उसके साथ छेड़ छाड़ कर रहे थे। स्कूटी से जा रही एक लड़की का पीछा और कमेंट कर परेशान करना मनचले को भारी पड़ गया । बहुत देर से पीछा कर रहे बाइक सवार लड़कों से परेशान लड़की ने जब स्कूटी रोककर उन्हें रोकना चाहा तो वे नजदीक ही गाड़ी खड़ी कर एक स्वीट्स की दुकान में जा घुसे । लड़की भी दुकान के अंदर जा पहुंची जहाँ उसने जूते से लड़के की पिटाई कर दी और 100 डायल कर मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया । 

हालांकि छेड़छाड़ के इस मामले में लड़की ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नही कराई है । इस पूरे वाक्ये को मौके पर मौजूद लोंगो ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया । जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया । मामला तीन दिन पूर्व स्टेशन रोड स्थित एक दुकान का बताया जा रहा: खबर में सोशल मीडिया में वायरल मोबाइल वीडियो है । कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही होने पर बाइट देने से किया माना।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews