खबर का असर : कटनी में सरेआम लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

खबर का असर : कटनी में सरेआम लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Robbery accused arrested : कटनी में सरेआम हुई लूट की खबर एमपी ब्रेकिंग न्यूज पर चलाने के बाद फिर एक बार फिर खबर असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के चंद घंटे बाद ही कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूट की रकम बरामद कर ली है। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

कटनी जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र सिविल लाइन इलाके में दो बदमाशो द्वारा मजदूर से गुरूवार शाम को लूट की गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें नजर आ रहा था कि एक युवक को दो लोगों ने मिलकर लूट लिया। ये एक सोची समझा प्लान नजर आ रहा थी और इस खबर को एमपी ब्रेकिंग ने प्रमुखता से दिखाया था। इस खबर के कुछ ही देर बात कोतवाली पुलिस दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इनके पास से लूटी गई नगदी भी बरामद हुई है।

इस मामले पर एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की यह पूरी घटना कल शाम की है और सोशल मीडिया में वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि एक मजदूर से जो लूट हुई थी, उस वारदात में 3 से 4 बदमाश शामिल हैं। अब आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उनके द्वारा लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली गई है। उन्होने बताया कि ये सभी आरोपी भट्टा मोहल्ला इलाके के रहने वाले हैं।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”821958681″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews