कटनी में टनल धँसने की घटना, नहीं बचाया जा सका दो दबे हुए लोगों को, 7 को निकाला सुरक्षित

कटनी में टनल धँसने की घटना, नहीं बचाया जा सका दो दबे हुए लोगों को, 7 को निकाला सुरक्षित

कटनी, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में चल रहे टनल निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया था, इस हादसे में 9 मजदूर टनल में फंस गए थे, घटना के बाद लगातार रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था, जिसमें 7 मजदूरों को जीवित निकाल लिया गया था लेकिन बचे 2 मज़दूर ग़ोरेलाल कोल और सुपरवाइजर रवि को रविवार देर रात बाहर निकाल लिया गया। मगर अफसोस कि दोनो को 28 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी बचाया नहीं जा सका। 9 मज़दूरों में 7 को जीवित बचाए जाने तथा 2 मज़दूरों के शव निकाले जाने के साथ ही NDRF और SDERF की पाँचों टीमों का रेस्क्यू आपरेशन समाप्त हो गया है।

घटना शनिवार शाम की है जब निर्माण कार्य में लगी टीवीएम मशीन को टनल से बाहर निकालने के लिए चल रहे कार्य के बीच निर्माणाधीन जमीन धंस गई थी। जमीन धंसने से निर्माण कार्य में लगे 9 मजदूर जमीन में दब गए, जिसमें से 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू पर ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

यह भी पढ़े.. लड़की की आवाज में व्यापारी को प्यार में फंसाया, मिलने के बहाने बुलाकर किया अपहरण

हादसा शनिवार की देर शाम करीब 7.30 बजे हुआ था। जैसे ही यह हादसा हुआ चीख पुकार मच गई, तुरंत रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया था। नर्मदा नदी के पानी की शहर में सप्लाई के लिए इस नहर का निर्माण कराया जा रहा है। बरगी से बाणसागर तक जाने वाली दाए तट अंडरग्राउंड नहर कार्य के दौरान यह हादसा हुआ फौरन शुरू हुए रेस्क्यू आपरेशन के चलते तीन मजदूरों को जमीन से निकाल लिया गया था। इनके नाम दीपक, नर्मदा, मुन्नी दास, बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब भी करीब 4 मजदूर जमीन में ही दबे हुए हैं, जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जिन लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उनमें एक सुपरवाइजर भी शामिल था। निर्माण कार्य के रिकॉर्ड के अनुसार, सुपरवाइजर गोरेलाल, रवि, विजय कुमार, मोतीलाल, इंद्रमणि की तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि, जमीन में दबे सभी मजदूर सिंगरौली जिले के निवासी हैं। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन,एनवीडीए की टीम मौके पर मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews