कटनी वन विभाग का एक्शन, सांभर के मांस के साथ युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

कटनी वन विभाग का एक्शन, सांभर के मांस के साथ युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Katni News : कटनी वन विभाग की टीम ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए सांभर के मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने पूछताछ में एक दो लोगों के नाम और बताये हैं जिनकी तलाश की जा रही है

वन विभाग की टीम ने बड़वारा वन परिक्षेत्र के पथवारी बीट अंतर्गत एक युवक को वन्य जीव सांभर के मांस के साथ रंगे हाथों धर दबोचा है। पूरे मामले पर डीएफओ गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पंचायत बड़वारा के पथवारी बीट अंतर्गत राम सुजानकोल निवासी छपरवाह को वन्य जीव सांभर के मांस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है।

आरोपी ने पूछताछ में किसी अन्य व्यक्ति से सांभर का मांस खरीदना बताया। आरोपी से पूछताछ में कई संदेहियों की जानकारी सामने आई है, जिन्हें हिरासत में लेकर शिकार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

डॉग स्क्वॉड टीम के द्वारा भी सर्चिंग की कार्रवाई की जाएगी ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हो सकें और अपराधों को रोका जा सके। कार्रवाई में डिप्टी रेंजर राजेंद्र करन, वनरक्षक दीपक यादव ,सुरेश, हितेश बैरागी आदि की प्रमुख भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”827598889″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews