Katni News : फर्जी बिल लगाकर कोषालय कार्यालय से निकाले 25 लाख, मामला दर्ज

Katni News : फर्जी बिल लगाकर कोषालय कार्यालय से निकाले 25 लाख, मामला दर्ज

Katni Treasury Office By Putting Fake Bills News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कोषालय विभाग में फर्जी बिल लगाकर घोटाला करने का मामला समाने आया है। यहां विभाग पदस्थ ग्रेड-3 के एक कर्मचारी द्वारा अब तक करोड़ों रुपये की राशि गबन कर चुका है। आरोपी घोटाला की राशि निकालने के बाद उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर देता था। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस मामले में गौशाला विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

बता दें कि कटनी पुलिस ने जिला कोषालय में पदस्थ ग्रेड तीन कर्मचारी नीरज सिंह के खिलाफ जिला योजना एवं सांख्यिकी शाखा द्वारा यह शिकायत की गई कि उनके विभाग से संबंधित फर्जी बिलों को लगाकर आरोपी ने लगभग 25 लाख रुपये की राशि निकाल ली। फर्जी बिल का उपयोग करते हुए अलग-अलग समय में लाखों रुपये निकाल लिए थे, आरोपी लिपिक अभी जेल में बंद है। वहीं कलेक्ट्रेट के योजना एवं सांखिकीय शाखा से फर्जी तरीके से 20 से 25 लाख रुपये की राशि निकलने की शिकायत मिलने पर माधवनगर पुलिस द्वारा दो मामलों पर अपराध-409, 467, के तहत के अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध

सूत्रों की मानें तो बिना अधिकारियों की सहमति से इतने बड़े घोटाले को अंजाम नहीं दिया जा सकता था। वहीं इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ ढीमरखेड़ा विकासखंड अधिकारी विनोद कुमार दीक्षित ने भी फर्जी बिल लगाकर रुपए निकालने की शिकायत की थी। वहीं इन दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”817628159″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews