
Katni Crime News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना NKJ थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला की बताई जा रही है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
यह है पूरी घटना
पुलिस ने बताया कि एनकेजे थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला निवासी महेश पिता लखन वंशकार (22 वर्ष) पर घर में घुसकर करीब आधा दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमला करने वाले युवक फरार हो गए। उधर मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची। तभी गंभीर हालत में युवक को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण युवक पर हमला किया गया है।
कटनी सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस पूरी घटना के बाद एनकेजे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच युवक के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है उधर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”800834444″]
परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया की उनकी बहन को हत्यारे ले गए थे और उसे घर नही पहुंचा रहे थे और जब इन हत्यारों से बात की गई तो वे सभी उनकी बहन को अपनी गाड़ी घर पर छोड़ चले गए थे और उस दिन मृतक और हत्यारो के बीच बात विवाद भी हुआ था जिसकी उन्होंने एनकेजे थाने में शिकायत की थी और आज सुबह होते ही 5 बदमाश उनके घर में घुसकर महेश वंशकार पर चाकुओं से हमला कर मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गए।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”800833556″]
