
Katni News: कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र गढ्ढा टोला मुक्ति धाम ईंट भट्टे के पास एक युवक का शव खून से लतपथ अवस्था में पाया गया। घटना के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर रंगनाथ नगर थाने की पुलिस बल और सीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, पूरे मामले की जांच में की जा रही। मृतक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान भी पाए गए हैं। पिता के मुताबिक उनके बेटे की हत्या प्रेम संबंध के कारण हुई है।
शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान
घटना स्थल पर पहुंचे एससीपी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक हत्या की सूचना मिलते ही वो रंगनाथ नगर थाने की पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक का नाम अरविन्द वंशकार बताया जा रहा है। युवक के शव का पंचनामा कार्यवाही की गई। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलवाकर पूरे मामले की जांच की जा रही ह। सीएसपी विजय प्रताप ने यह भी बताया की मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है, जिस वजह से उसकी मौत हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”796174897″]
मृतक के पिता ने कही ये बात
मृतक अरविंद वंशकार के पिता विजय वंशकार ने बताया की उनका मृतक बेटा अरविंद कल शाम को घर से निकाला था और अब देर रात तक घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई लेकिन बाद में उसके दोस्तो ने बताया की वह किसी लड़की के घर जाने की बात कर रहा था। उसके बाद वह कहा चला गया इसकी कोई सूचना नहीं मिली। फिर सुबह होते ही मोहल्ले के लोगो ने मृतक अरविंद का शव गढ्ढा टोला के ईट भट्ठे के पास खून से लतपत अवस्था मिलने की जानकारी से पूरा परिवार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”796175464″]
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

