Katni News: फर्जी सरकारी टेंडर दिखाकर हुई करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Indore Fraud News

Katni News: कटनी जिले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का फर्जी लेटर पेड और फर्जी सरकारी टेंडर दिखाकर करोड़ों की ठगी होने मामला सामने आया है। कुल 1 करोड़ 39 लाख के फ्रॉड को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली टीआई अजय सिंह का कहना है कि, “जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस के पास करोड़ों की ठगी की शिकायत दर्ज

कोतवाली टीआई अजय सिंह के मुताबिक 5-6 लोगों ने इस बात की शिकायत थाने में की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक माधवनगर थाना क्षेत्र के समदड़िया सिटी निवासी और एबी वेरियर्स सर्विसेस फर्म के अर्जित वर्मा ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।

पैसे मांगने पर मिली धमकी

लोगों का कहना है कि अर्जित वर्मा ने फर्जी बिल, फर्जी टेंडर और स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी लेटरपैड दिखाकर कहा था कि, “टेंडर पास हो गया है, जल्द लिए गए रुपए वापस कर दिए जाएंगे।” लेकिन अब वह रकम वापस करने से मना कर रहा है। साथ ही धमकी भी दे रहा है कि, “उसे ज्यादा परेशान किया गया तो वह आत्महत्या कर सभी को फंसा देगा।”

ये है पूरा मामला

दरअसल, अभी से 6 महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के फर्जी लेटर पेड और फर्जी सरकारी टेंडर दिखाकर रुपेश सरावगी से 20 लाख, सिद्धार्थ खर्द से 30 लाख, सत्यम शर्मा से 15 लाख, अरुण कुशवाहा से 50 लाख और आदित्य गगराडे से 24 लाख रुपये अर्जित वर्मा ने अपने खाते, फर्म के खाते और नकद के रूप में लिये थे। जब निर्धारित किए गए समय रुपए वापस न करने पर लोगों को उसपर संदेह हुआ। जब अर्जित वर्मा ने पैसे वापस करने से मना कर दिया तो रुपेश सरावगी, सिद्धार्थ खर्द, सत्यम शर्मा, मुसरहा वार्ड निवासी अरुण कुशवाहा और खंडवा जिले के छैगांव निवासी आदित्य गगराडे ने शिकायत ने पुलिस के पास आकर शिकायत दर्ज करवाई है।
[dgv_vimeo_video id=”820943611″]
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews