Katni News : ट्रेन में बेहोश हालत में मिली युवती, अस्पताल में इलाज जारी, जानें क्या है पूरा मामला

Katni News : ट्रेन में बेहोश हालत में मिली युवती, अस्पताल में इलाज जारी, जानें क्या है पूरा मामला

Katni News : कटनी जिले के मुड़वारा स्टेशन पहुंची इंदौर से हावड़ा तक जाने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच सात की 55 नंबर बर्थ पर एक युवती के बेहोशी की हालत में मिलने से हड़ंकप मच गया। कंट्रोल रुम जबलपुर से सूचना मिलने के बाद कटनी जिले के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन से आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। युवती के साथ एक युवक भी है, जिसे जीआरपी ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तब जीआरपी को पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जीआरपी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

जीआरपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम जबलपुर जीआरपी से सूचना मिली थी कि इंदौर से हावड़ा जाने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच सात की बर्थ नंबर 55 में एक महिला यात्री बेहोशी की हालत में है। सूचना के बाद जहरखुरानी की आशंका के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी मुड़वारा स्टेशन पहुंचकर क्षिप्रा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।

[dgv_vimeo_video id=”811309610″]

आरपीएफ और जीआरपी ने परिजनों को दी सूचना

क्षिप्रा एक्सप्रेस के मुड़वारा स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने स्लीपर कोच क्रमांक सात की बर्थ नंबर 55 से एक युवती को बेहोशी की हालत में उतारा। उसके साथ एक युवक भी था। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि युवक को हिरासत में लेकर उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जीआरपी की पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोमाल्या पाल बताया है। युवक हावड़ा के 24 परगना के जयनगर का निवासी है। युवक ने बताया कि युवती और उसके बीच प्रेम संबंध है। युवती उसके साथ घर से भाग कर आई है। ट्रेन में युवक और युवती ने नींद की गोलियां खाईं। जिसके बाद युवक तो होश में हैं, लेकिन युवती बेहोश हो गई है। जीआरपी ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही युवती के परिजनों को मोबाइल से सूचना दे दी गई हैं।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”811309394″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews