Katni News : प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज जारी, अधिकारी पर प्रताड़ना के आरोप, सुसाइड नोट और वीडियो आया सामने

katni news

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर एक प्रधान आरक्षक ने देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या का प्रयास किया। प्रधान आरक्षक का तुरंत ही जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया कराया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है। फिलहाल प्रधान आरक्षक की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सबसे अहम बात ये है कि इस मामले में पीड़ित प्रधान आरक्षक का एक वीडियो और सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें आधार आरक्षक द्वारा साफ साफ  कहा गया है कि उसे पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।पीड़ित प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार मरावी पिछले कई दिनों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज खेड़िया के बंगले ड्यूटी पर रक्षित निरीक्षक आ आई द्वारा लगाए गए थे। गुरूवार देर रात उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे तत्काल इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराए गए।

वीडियो आया सामने

प्रधान आरक्षक का एक सुसाइड नोट वह एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने खुद अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर बांग्ला ड्यूटी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रधान आरक्षक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया कुछ भी कहने से बच रहे है। पुलिस विभाग में काम का दबाव किसी से छिपा नहीं है बेहद कठिन माने जाने वाली पुलिस सेवा अक्सर कर्मचारियों के लिए मानसिक परेशानी का कारण बन जाती है जिसके चलते ही कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, कर्मचारियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विभाग को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”853595959″]

[dgv_vimeo_video id=”853596098″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews