
Katni News : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में ताजा मामला मंगलनगर रिहायशी इलाके एवं मंदिर परिसर के आसपास नई शराब दुकान खोले जाने का सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दुकान बंद कराने की मांग करते हुए चक्का जाम कर विरोध करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के अलावा पुलिस और आबकारी हमला भी पहुंच गया, लेकिन लोगों का विरोध इतना जबरदस्त था कि प्रशासन अमला बेबस नजर आ रहा था। और विरोध कर रहे लोगों को समझाइश देने का प्रयास करने लगे।
हटाना पड़ी शराब की दुकान
आखिरकार मौके पर एसडीएम को बुलाया गया, प्रशासन आनन-फानन में फैसला करते हुए शराब दुकान को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। उसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हो सका। यह पूरा प्रदर्शन करीबन 3 घंटे से ज्यादा तक चला। वहीं विधायक ने भी स्थानीय लोगों के साथ सुर मिलाते हुए शराब दुकान को तुरंत हटाने का आश्वासन दे डाला।
[dgv_vimeo_video id=”828558871″]
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रातों-रात जिस जगह शराब दुकान खोली जा रही थी। वहां से मंदिर और सेंट्रल स्कूल की दूरी महज 70 मीटर थी। एक यह भी बड़ी वजह थी, जिसके चलते प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”828558698″]
