Katni News : राजस्व और खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो राइस मिल सील

Katni News : राजस्व और खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो राइस मिल सील

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार की रात संयुक्त जांच दल द्वारा लमतरा स्थित दो राइस मिलों को सील किया गया। यह कार्रवाई अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों और जिला प्रशासन को गड़बड़ी संबंधी प्राप्त इनपुट के बाद हुई है।

यह है पूरा मामला

जिले कें कुठला थाना क्षेत्र लमतरा स्थित साईं राइस एंड दाल मिल और श्रीराम फूड के शटर को सील कर दिया गया है। साथ ही मिल में धान की आवक और मिलिंग के बाद चावल के जावक रजिस्टर को भी जब्त कर लिया गया है। यह करवाई तहसीलदार कटनी आशीष अग्रवाल, हेमांग प्रिया मुड़वारा और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविंद्र पटेल के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई है।

गौरतलब है कि चावल में कनकी पाए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने अधिकारियों कि टीम गठित कर दो वेयरहाउसों की जांच कराई है। जांच के दौरान चावल की सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है। चावल के नमूनों को को जांच के गुणवत्ता निरीक्षक को भेजा गया था जिसके बाद कार्रवाई हुए दो राइस मिलों को सील कर दिया गया है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824187298″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews