Katni News : ऑर्डनेंस फैक्ट्री से 10 करोड़ से ज्यादा का मेटल स्क्रैप हुआ गायब, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Katni News : ऑर्डनेंस फैक्ट्री से 10 करोड़ से ज्यादा का मेटल स्क्रैप हुआ गायब, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माणी से 10 करोड़ 72 लाख 66 हजार 895 रूपए कीमती 1 लाख क्विंटल से अधिक का मेटल स्क्रैप गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने में आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि कटनी जिले के एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि दिल्ली की एक कंपनी को आयुध निर्माणी के गिल्डिग मेटल स्क्रैप उठाने का ठेका मिला था और उसके बदले में उस कंपनी को प्लेट बनाकर देनी थी लेकिन गिल्डिग मेटल स्क्रैप 19 मार्च 2022 से 18 जुलाई 2023 के बीच एक साल के अंतराल में गायब हुआ है।

इस मामले में माधवनगर की पुलिस ने आयुध निर्माणी कर्मचारी 38 वर्षीय रामानुज भट्टाचार्य के अनुसार FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत पर राजीव गुप्ता, राजमनी वर्मा व अंशुमल उप्पल के विरूद्ध धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”846683241″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews