
Katni News : कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक इलाके में बमबाजी और गोली बारी के मामले को बढ़ता देख और पुलिस चौकसी की हकीकत देखने के लिए पुलिस कप्तान स्वयं देर रात सड़कों पर निकले। उन्होंने सुबह तक रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और जहाँ अपराधियों द्वारा बम बाजी और गोली बारी कर इलाके में दहशत फैलाने का काम किया था उन जगहों को चिन्हित कर आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए।
यह है मामला
कटनी एसपी अभिजित रंजन ने बताया कि कटनी शहर की आपराधिक पृष्ठ भूमि परखने देर रात अचानक वह खुद गश्त पर निकल पड़े। वही वायर लैस सेट पर एसपी के गश्त पर निकलने का मैसेज प्रसारित होते ही महकमे में हडकंप मच गया और सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए। रात्रि भ्रमण के दौरान माधवनगर, रंगनाथ नगर, कोतवाली सहित शहर के दूसरे थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया और प्रभारियो को अपराधियो पर नकेल कसने के निर्देश दिए।
[dgv_vimeo_video id=”816910208″]
इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय शालिनि परस्ते, माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह, कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा, एनकेजे थाना प्रभारी सिधार्थ राय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816911188″]
