
Katni News : प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण नदी और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कटनी जिला भी इससे प्रभावित हुआ है। अलग-अलग तहसीलों के आधा दर्जन से अधिक पुल और रपटे नदी-नालों के उफान के चलते पानी में डूबे नजर आने लगे हैं। आलम ये है कई ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। और वहीं पुल के ऊपर से बह रही लकड़ियों को इकट्ठा करने के लिए कुछ ग्रामीण लोग जान जोखिम में डालकर दिखाई दिए है।
सुरक्षा के मद्देनजर होमगार्ड और पुलिस बल को किया तैनात
बता दें कि जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते एनकेजे का रपटा, बेलकुंड नदी, महानदी, उमरार नदी, हो या बहोरीबंद की सुहार नदी इन सभी के ऊपर बने करीब 7 से 8 रपटा और पुल से पानी का तेज बहाव चल रहा है। लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने होमगार्ड और पुलिस बल की मदद से डूबे स्थलों के दोनों छोर पर दो-दो लोगों को तैनात कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”851381152″]
वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि नदी-नालों में पानी के उफान और पुल-पुलियों से ऊपर पानी बहने की स्थिति में पुल पार नहीं करें। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सलाह में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में अपनी जान जोखिम में नहीं डालें। बहुत जरूरी होने पर यात्रा के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इसके अलावा जल स्तर मे कमी आने की प्रतीक्षा करें। बाढ़ और उफान की स्थिति में नदी-नालों को पार करने का दुस्साहस बिल्कुल नहीं करें।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”851382301″]
