Katni News: थाना प्रभारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक ने की थाने के सामने आत्महत्या की कोशिश, वीडियो वायरल

Katni News: थाना प्रभारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक ने की थाने के सामने आत्महत्या की कोशिश, वीडियो वायरल

Katni News: कटनी जिले के कोतवाली थाना प्रभारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है। इस वीडियो में युवक कोतवाली थाने के सामने खुद पर पेट्रोल डाल आत्महत्या करने की कोशिश करता नजर आया। लेकिन थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक के ऊपर पानी डाल उसकी जान बचा ली। बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसकी जांच शुरू हो चुकी है।

दरअसल, कटनी के कोतवाली थाना के अंदर के युवक ने खूब तमाशा किया है। जिसका नाम सौरभ गुप्ता (आजाद चौक निवासी ) बताया जा रहा है। वायरल हुए वीडियो की तारीख 12 मार्च बताई जा रही है। जिसमें सौरभ सिंह खुद पर पेट्रोल डाल अचानक आग लगाने की कोशिश करता नजर आया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने तुरंत ही युवक पर पानी डालकर, उसे अरेस्ट कर लिया।

इस युवक का एक वीडियो एक महीने पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें सौरभ सिंह ने कहा था की वह कोतवाली थाना प्रभारी को बम से उड़ा देगा। कोतवाली पुलिस ने आजाद चौक निवासी सौरभ गुप्ता के ऊपर आत्मदाह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”807810382″]

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि युवक स्वाती सेन नामक लड़की से शादी ना होने पर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि पुलिस कर्मियों द्वारा उसे समझाया भी गया। बाद में युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews