Katni News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ससुराल वालों से जूते-चप्पल की माला पहनाकर गाँव घुमाया, वीडियो वायरल

Katni News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ससुराल वालों से जूते-चप्पल की माला पहनाकर गाँव घुमाया, वीडियो वायरल

Katni News: कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र पिपरिया गांव में यूपी से मिलने आए कथित प्रेमी और महिला को ससुराल में जूतों की माला पहनाकर पूरे गाँव में घुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो के आधार पर स्लीमनाबाद थाना पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

स्लीमनाबाद थाना के प्रभारी विपिन सिंह के मुताबिक 10 मई, 2023 को “Dial 100″ के जरिए पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी। किसी ने कॉल कर बताया था कि,” पिपरिया गांव में उत्तरप्रदेश का एक युवक स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला से मिलने आया है और वह कटनी जिले में रहने वाली महिला से प्रेम करता है और दोनों साथ रहना चाहते हैं”

[dgv_vimeo_video id=”826647098″]

सूचना के आधार पुलिस मौके पर पहुंची और यूपी से आए राहुल कुमार नामक युवक और महिला के ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत की। और उनके द्वारा बताया गया कि दोनों एक-दूसरे से पहले फोन पर बात करते थे और उन्होनें ही एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है। इस मामले को लेकर महिला के ससुराल पक्ष के लोग और गाँव वाले सबसे पहले ही पंचायत के पास गए थे। पंचायत में फैसला सुनाने के बाद मामला शांत हो गया था। मामले को ठंडा होता देख पुलिस वहाँ से रवाना हो गई।

बाद में जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल हुए। जिसमें राहुल कुमार और उसकी कथित प्रेमिका के गले में पुराने जूते-चप्पल की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है। जिस वीडियो के आधार पर स्लीमनाबाद थाने की पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और इस मामले की जांच एक बार फिर शुरू कर दी है। दूसरी तरफ युवक और महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews