Katni News : 15 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

arrest

Katni News : अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कटनी जिले की कोतवाली पुलिस ने गांजा की तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 किलो गांजा जब्त किया है जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख के ऊपर बताई जा रही है पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह बहादुर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल मैदान व मुड़वारा स्टेशन के पास कुछ गांजा तस्कर गांजा लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को अरेस्ट करते हुए उनके पास से 15 किलो गांजा जब्त किया है।

बताया यह भी जा रहा है कि यह गांजा तस्कर कटनी व आसपास के जिलों में गांजा की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे उसी दौरान उन्हें धर दबोचा गया कोतवाली पुलिस ने बताया कि जब पूरे गांजा की अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हज़ार के ऊपर है कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”822499383″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews