Katni News : राष्ट्रीय पक्षी के साथ बर्बरता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

arrest

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के जंगल में एक माह पहले राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख उखाड़ कर वीडियो वायरल करने के मामले में वन विभाग की टीम ने महाराष्ट्र के सतारा जिले के जंगलो से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर Reel के लिए यह बर्बरता राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ कि गई थी। दोनों आरोपियों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है कि इस वायरल वीडियो में अन्य एक और युवक जो पहाड़ी पर दिखाई दे रहा है उसकी भी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पारदी समाज का एक युवक मोर के पंखों को बर्बरता के साथ नोच रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम अतुल बताया जा रहा है, जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो शेयर किया है। युवक के साथ एक युवती भी है। दोनों ने इस कृत्य की गाने के साथ एक रील भी बनाई है।

वन विभाग के डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया है। वीडियो में दिख रही बाइक के नम्बर के आधार पर युवक की शिनाख्त की गई। आरोपी का नाम अतुल पारधी है जो कि कटनी के रीठी इलाके का रहने वाला है। जिसे दो मोबाइल नंबर की लोकेशन महाराष्ट्र के सतारा जिले में मिली जिसके बाद सतारा जिले के डीएफओ और पुलिस प्रशासन की मदद से मेन आरोपी अतुल पारधी और उसकी बहन को अरेस्ट कर कटनी लाया गया साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो को बनाने और इस वीडियो में पहाड़ी के ऊपर बैठे व्यक्ति की तलाश के लिए अरेस्ट हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836942781″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews