Katni News : जंगल में जल संकट गहराया, प्यास बुझाने के लिए भटक रहे जानवर

Katni News : जंगल में जल संकट गहराया, प्यास बुझाने के लिए भटक रहे जानवर

Katni News : बढ़ती गर्मी ने आमजन के साथ जंगली जानवरों को भी परेशानी में डाल दिया है। और वन्य जीव पानी की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं, अब वह अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में एक जंगल से दूसरे जंगल का रुख कर रहे हैं। कटनी जिले के बरही नगर खितौली के जंगलों में एक बार अपनी प्यास बुझाते हुए दिखाई दिया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है

यह है मामला

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघ पर्यटकों का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। जिन बाघों को देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से आते हैं, वहीं उन्ही में से एक बाघ जो बढ़ती गर्मी के चलते जंगल को पार करते हुए कटनी जिले के बरही नगर खितौली के जंगलों में एक पार्क में अपनी प्यास बुझाते हुए दिखाई दिया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह बाघ बाधवगढ की तारा नाम की बाघिन का बेटा जो कि लगभग ढाई वर्ष का है वह पनपथा को छोड़कर बरही नगर के खतौली के जंगलों में पहुंच गया। और पास ही बह रही नदी में पानी पीने लगा। जिसका पर्यटकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है जो आज तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”822040045″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews