Katni News : धार्मिक आयोजन में महिला ने जैन मुनि पर की अभद्र टिप्पणी, समाजजनों ने किया थाने का घेराव

Katni News : धार्मिक आयोजन में महिला ने जैन मुनि पर की अभद्र टिप्पणी, समाजजनों ने किया थाने का घेराव

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले कोतवाली थाने के पास जैन बोर्डिंग स्कूल में धार्मिक आयोजन के दौरान मंगलवार को एक दूसरे समुदाय की महिला ने जैन समाज के मुनि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया। महिला की आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरा जैन समाज आक्रोशित हो गया है। महिला को कोतवाली थाने में पुलिस के हवाले किया गया है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में जैन समुदाय के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना है महिला कि आपत्तिजनक टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। वहीं अधिकारियों के देरी से पहुंचने के कारण जैन समाज का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कोतवाली थाना के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनधियों की काफी समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाज के लोगों को आक्रोश शांत हुआ।

यह है मामला

बता दें कि चातुर्मास में जैन समाज के मुनि शहर में प्रवास पर हैं। प्रतिदिन जैन बोर्डिंग में अहिंसा तिराहा के पास धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सुबह आस्तिक सागर महाराज धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक दूसरे समुदाय की महिला सभा स्थल पर पहुंच गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जैन मुनि को मंच से उतारने की बात कहने लगी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। महिला के इस बर्ताव को देखकर समाज की महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह और भी उग्र होती गई। जिसके बाद धर्म सभा में मौजूद जैन समाज कि महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली थाने में पुलिस के हवाले किया है।

[dgv_vimeo_video id=”850642817″]

जैन समाज के लोगों का कहना है कि करीब एक घंटे तक वे सभी कोतवाली थाने में एकत्रित थे, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके कारण समाज के लोगा और भी आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाने के बाहर सड़क पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अजय सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल, विनय दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850643239″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews