कटनी पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग लड़की को बेचने वाले मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Arrest

Katni News : कटनी जिले की विजयराघवगढ़ की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां नाबालिग लड़की को मंदसौर में बेचने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर पुलिस द्वारा 10 हजार का इनाम भी रखा गया था। बता दें कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गुजरात के अहमदाबाद से अरेस्ट किया गया है जोकि साल 2022 से ही फरार चल रहे थे। फिलहाल, उन पर मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पहले ही कई आरोपी किए जा चुके हैं अरेस्ट

दरअसल, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी फरियारी ने अपनी नाबालिग बच्ची के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस टीम का गठन कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई और उसे ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं, बच्ची से पूछताछ भी की गई। जिसमें यह बात सामने आई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे पत्नी बनाकर रखा गया था और उसके मरने के बाद दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। जिसके बाद मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन घटना के मुख्य आरोपी फरार थे। वहीं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन दो दिनों तक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद पुलिस टीम को फरार आरोपी आटो चलाते मिला। जिसे टीम ने धर दबोचा।

SP ने टीम को दी बधाई

अक्टूबर 2022 में विजयराघवगढ़ थाने में एक नाबालिग बालिका के गुमशुदाी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बाद साल 2023 में उस बच्ची को राजस्थान जीआरपी के सहयोग से दस्तयाब किया था। वहीं, बच्ची ने बयान देते हुए बताया कि वह अपने घर से लड़ाई करके चली गई थी। इस दौरान अलग-अलग स्थान पर विभिन्न लोगों द्वारा उसका शोषण भी किया गया। मामले में राजस्थान, मंदसौर और जबलपुर से पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन इसके दो मुख्य कलप्रिट नितिन और उसकी पत्नी फरार थे। जिन्हें अहमदाबाद से स्थानीय पुलिस के सहयोग से अरेस्ट कर लिया गया है। जिसके लिए हमारी पुलिस टीम बधाई की पात्र है- अभिजीत रंजन, SP, कटनी

[dgv_vimeo_video id=”911525077″]

कटनी, अभिषेक दुबे

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews