विधानसभा चुनाव के पहले कटनी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 11 लाख रूपए से ज्यादा की नकदी

Katni News

Katni News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गई है। इसके लिए प्रदेश भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एसबीआई तिराहे के पास एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका। जहां पुलिस को बैग की तलाशी ली गई तो बैग में 11 लाख 79 हजार रूपए नकद कैश बरामद हुए।

इनकम टैक्स विभाग को पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने नकद कैश के कागजातों के बारे में बाइक चालक से पूछताछ की। जिस पर चालक से रूपए के संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। वहीं पुलिस द्वारा रूपए को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जब्त हुए रूपए निजी पेट्रोल पंप संचालक की बताई जा रही है। रूपए के संबंध में कागजात मिल जाने के पर रूपए वापस कर दिए जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”879441121″]

कटनी से अभिषेक दूबे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews