Katni News: बड़वारा इलाके में वायर फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

umaria leopard

leopard spotted on a tree in Umaria

Katni News : कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की वायर फेंसिंग में एक तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए डीएफओ, एसडीओ समेत वन अमला मौके पर रवाना हो गया। यही नहीं कटनी वन विभाग की टीम ने में तेंदुए के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को सूचना दे दी। हालांकि, टीम मौके पर जब तक पहुंचती तब तक तेंदुआ खुद को वन विभाग की फेंसिंग से छुड़ाते हुए मौके से भाग निकला।

[dgv_vimeo_video id=”809467608″]

डीएफओ ने दी ये जानकारी

डीएफओ गौरव शर्मा ने आगे बताया कि तेंदुए के फंसे हुए स्थान पर कोई भी खून नही मिला, जिससे ये स्पष्ट है वायर फेंसिंग में फसे तेंदुआ को किसी तरह की चोट नही लगी है अगर वो मिलता है तो उसकी जांच के लिए फॉरेस्ट डॉक्टर जाएंगे। वहीं, ग्रामीणों से अपील की गई है कि वो अकेले जंगल की तरफ न जाएं।

[dgv_vimeo_video id=”809467186″]

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इस पूरे घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वनमंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने इस बारे में बताया कि, तेंदुआ 50 हेक्टेयर के एरिया में हो सकता है, जिसकी तलाश के लिए वन अमला सर्च ऑपरेशन चला रहा है। बता दें पूरा मामला बड़वारा वनपरिक्षेत्र के गोपालपुरा रोड किनारे का है, जहां सुबह वन विभाग की फेंसिंग पर तेंदुआ फंस जाने की जानकारी मिली थी।

[dgv_vimeo_video id=”809467420″]

24घंटे के लिए छोड़ा गया उड़नदस्ता

वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए के फंसे हुए लोकेशन आर.एफ 440 कंपार्टमेंट है जहां पर वन विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक लिया गया है। वहीं, बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम कटनी आ ही रही थी लेकिन उस बीच तेंदुआ खुद को तार से छुड़ाते हुए जंगल की तरफ भाग गया है। विभाग द्वारा 24घंटे के लिए मौके पर उड़नदस्ता छोड़ रखा है।

[dgv_vimeo_video id=”809467469″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews