कटनी में टिड्डी दल की फिर वापसी, खड़ी फसलों को नुकसान

कटनी में टिड्डी दल की फिर वापसी, खड़ी फसलों को नुकसान

कटनी| वंदना तिवारी| जिले के विजयराघवगढ़ और बरही तहसील क्षेत्र के अनेक गांव में टिड्डियों का कहर जारी है । जिले में टिड्डी दल की एक बार फिर वापसी हुई है । विजयराघवगढ़ के खेत मे उड़द की फसल को टिड्डियों ने चट कर दिया है अब खेत मे बचे है तो सिर्फ उड़द के पौधे का तना, पत्तियां पूरी तरह से टिड्डी के दल ने खा लिया है।

इसी तरह किसानों के खेत मे लगे मक्का को भी टिड्डियों ने हजम कर लिया है। बरहटा गांव में भी टिड्डियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। यहां भी उड़द की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है ।जिन क्षेत्रों में टिड्डियों के दस्तक से कई गांव में फसल को नुकसान पहुंचाया है जहां से रिपोर्ट अभी सामने आना बाकी है। टिड्डियों के आने से प्रशासन भी एलर्ट है कई जगह कीटनाशक छिड़काव भी किया जा रहा है तो ग्रामीणों द्वारा थाली बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन बदलते मौसम में हवा के रुख के साथ टिड्डियों का मूवमेंट जिले के गांवों में बना हुआ है। जिन किसानों की फसल को टिड्डियों ने नुकसान पहुंचाया है उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews