Lok Sabha Election 2024: अमित शाह का जातिवाद, परिवारवाद पर बड़ा हमला, बोले- गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट

Amit Shah

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को कटनी में खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद वीडी शर्मा के लिए वोट अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव केवल वीडी शर्मा को सांसद बनाने का चुनाव नहीं हैं ये चुनाव नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर हमला किया, उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का जमघट बताया।

गरीब, युवा, किसान और महिला का सशक्तिकरण ही मोदी सरकार का मकसद 

अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया और मोदी जी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के लिए सिर्फ चार जातियां हैं वो हैं, गरीब, युवा, किसान और महिला, इनका सशक्तिकरण ही मोदी सरकार का मकसद है।

परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना है

अमित शाह ने विपक्ष की पार्टियों को परिवारवादी बताते हुए कहा कि परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना है । उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शरद पवार का उद्देश्य है अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना, महाराष्ट्र में ही उद्धव ठाकरे का उद्देश्य है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, तमिलनाडु में स्टालिन का उद्देश्य है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, बंगाल में ममता का उद्देश्य है अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी का उद्देश्य है राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना।

I.N.D.I. गठबंधन  भ्रष्टाचारियों का जमघट : अमित शाह 

तो आप समझ जाइए कि ये परिवारवादी पार्टियां कभी गरीब, दलित, किसान, युवा, आदिवासी, पिछड़े समाज और महिलाओं का भला नहीं कर सकती। गरीब, दलित, किसान, युवा, आदिवासी, महिलाओं और पिछड़े समाज का अगर कोई भला कर सकता है तो वो मोदी सरकार है। इंडी गठबंधन गरीबों का भला नहीं कर सकती, ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले ही कर सकते हैं। इनका इतिहास भ्रष्टाचार और घोटाले का ही है। इनका गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट है।

[dgv_vimeo_video id=”933251902″]

[dgv_vimeo_video id=”933252074″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews