Katni News: आरोपी प्रेमी के साथ जंगल पहुंची माधवनगर पुलिस, युवती का मिला कंकाल

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Katni News : कटनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब माधवनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। बता दें कि पुलिस कथित प्रेमी के साथ जंगल पहुंची, जहां मृतक युवती का कंकाल मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उससे पुछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें यहां…

बडवारा की रहने वाली थी मृतका

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका युवती अंजना ग्राम नैगवा थाना बडवारा की रहने वाली थी। जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है जो कि कटनी में छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते 12 जून को दिन में अंजना पेपर देने के लिए छात्रावास से कॉलेज के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर वापस नहीं लौटने के बाद इसकी शिकायत पुलिस थाने में करवाई गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। तभी आरोपी शिवमंगल सिंह ठाकुर से पुछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि युवती ने उससे बात करने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और कैलवारा रीठी मार्ग में ग्राम खरखरी के आगे बिरुहली के जंगल में शव को पेड़ पर बांध आया। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”843447468″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews