बड़ा हादसा: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 6 लोंगों की मौत, 5 घायल

बड़ा हादसा: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 6 लोंगों की मौत, 5 घायल

कटनी। वंदना तिवारी| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni) में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे (Road accident in katni) में 6 लोगों की मौत हो गई| ढीमरखेड़ा अंतर्गत खमतरा रोड पर एक सवारी ऑटो और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा स्लीमनाबाद से विलायतकता रोड पर खमतरा गांव के समीप हुआ । जिर्री ग्राम के लोग खमतरा बाजार में खरीददारी के लिये ऑटो जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में ऑटो बुरी तरह चकनाचूर हो गया| वहीं हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं जो कि आटो में सवार थे। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। मृतकों में गोड़हा गांव के श्याम बाई (50), बालस्वरूप बैरागी (40), संतराम सिंह (22), जमुनिया बाई (56) व सरिता सिंह (16) सहित जिर्री गांव निवासी ऑटो चालक अनिल यादव (27) शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews