MP News : स्वास्थ्य मंत्री के फर्जी लेटर पैड से 1 करोड़ 39 लाख की ठगी, आरोपी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का भतीजा

MP News : स्वास्थ्य मंत्री के फर्जी लेटर पैड से 1 करोड़ 39 लाख की ठगी, आरोपी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का भतीजा

Fraud of crores by misusing the name of minister : कटनी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी का फर्जी लेटर पैड और फर्जी सरकारी टेंडर दिखाकर 1 करोड़ 39 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के भतीजे अर्पित वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट किया है।

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की कोतवाली थाने में पांच लोगों ने शिकायत की थी की उनके साथ अर्पित वर्मा नाम के व्यक्ति ने धोखाधड़ी की है। उसने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी का फर्जी लेटर पेड और फर्जी सरकारी टेंडर दिखाकर उनसे 1 करोड़ 39 लाख रुपए की ठगी की। जिस शिकायत के आधार पर मंत्री के लेटर पैड की कोतवाली पुलिस ने जांच कराई और जांच में बाद यह पता चला की यह लेटर फर्जी है। साथ ही ये भी पाया गया कि जालपा वार्ड निवासी रुपेश सरावगी, सिद्धार्थ खर्द, पुरानी बस्ती निवासी सत्यम शर्मा, मुसरहा वार्ड निवासी अरुण कुशवाहा और खंडवा जिले के छैगांव निवासी आदित्य गगराडे से माधवनगर थाना क्षेत्र के समदड़िया सिटी निवासी और एबी वेरियर्स सर्विसस फर्म के अर्जित वर्मा ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों की ठगी की है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने अर्पित वर्मा को अरेस्ट कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वही इस पूरे मामले में अर्पित वर्मा से जुड़े हुए लोगो की भी छानबीन शुरू कर दी है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828288921″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews