कटनी स्टेशन पर पुलिस ने 32 युवाओं को ट्रेन से उतारा, कई नाबालिग भी शामिल, इस कारण ले जाए जा रहे थे मुंबई

कटनी स्टेशन पर पुलिस ने 32 युवाओं को ट्रेन से उतारा, कई नाबालिग भी शामिल, इस कारण ले जाए जा रहे थे मुंबई

Katni News : कटनी स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में नजर आने वाले 32 युवाओं को पुलिस ने उतार लिया। कटनी से गुजरकर मुंबई की तरफ जाने वाली आसनसोल एक्सप्रेस से आरपीएफ पुलिस ने 18 लड़कियों व 14 लडके को नीचे उतारा। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। इनमें से कुछ नाबालिग बताए जा रहे है कि इन सभी को मुंबई में रहने वाली एक महिला ने वहां बुलाया था। सभी से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

आरपीएफ थाना प्रभारी ए के दीक्षित ने बताया कि इन्हें झारखंड से मुंबई काम कराने ले जाया जा रहा था। इस बारे में सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस और जीआरपीएफ पुलिस के अलावा सतना जिले की भी पुलिस फोर्स ने कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर ये कार्रवाई की। आसनसोल एक्सप्रेस के सभी डिब्बों की सघन तलाशी लेते हुए करीब 32 युवाओं (18 लड़कियों और 14 लड़कों) को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग झारखंड के रहने वाले है और वह वेस्ट बंगाल से ट्रेन में सवार हुए थे। उन्हें उनके गांव की ही किसी सरदारनी दीदी जिसका नाम अनामिका हेमराम ने मुंबई में काम करने के लिए बुलाया है। उन्हें बताया गया था कि मुंबई पहुंचने पर एक व्यक्ति द्वारा काम पर ले जाया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”814237665″]

अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और इनसे संबंधित लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। क्योंकि कई नाबालिग भी हैं मामले की जानकारी जिले के एक एनजीओ को भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश पूरी होने के बाद इन्हें इनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814237888″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews