Katni News : जिला अस्पताल से भागा कैदी, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित

katni

कटनी, अभिषेक दुबे। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni District) में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां जिला अस्पताल में इलाज के लिए एक कैदी के फरार हो जाने के बाद सुरक्षा में लगे 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े.. कोरोना से जिंदगी की जंग हारे निर्दलीय विधायक, इलाज के दौरान निधन

मिली जानकारी के अनुसार, कटनी जिला अस्पताल के कैदी वॉर्ड से एक कैदी अपने कुछ साथियों की मदद से वॉर्ड में लगा ताला तोड़ फ़रार हो गया।  वही जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी के कैमरे में भागते कैदी की वीडियो भी कैद हुई है ,जिस वीडियो के अधार पर जिला अस्पताल पहुँची कोतवाली थाना की पुलिस फरार हुए कैदी की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दमोह जिले का निवासी देवी सिंह कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत पड़खुरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी था।  देवी सिंह ने अपने सास, ससुर और दो सालों पर जानलेवा हत्या के आरोप में कटनी जेल में बंद था। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उसे कटनी जिला अस्तताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से शुक्रवार देर रात अपने कुछ साथियों के मदद से ताला तोड़ कैदी वॉर्ड से फ़रार हो गया ।

यह भी पढ़े.. देश के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों में स्थिति गंभीर, पीएम मोदी ने दिए कड़े निर्देश

घटना जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई है, इसी वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस फ़रार हुए कैदी की तलाश में जुट हुई है।आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा जगह जगह छापेमारी की जा रही है।वही इस लापरवाही के मामले में एक एएसआइ, प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने मामले की जानकारी दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews