
Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आज सैंकड़ों महिलाओं, बच्चों समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने चक्का जाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक आवागवन पूरी तरह ठप्प रहा। जिसकी सूचना मिलते ही एनकेजी थाने की पुलिस पूरे फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और रहवासियों से चक्का जाम खुलवाने का आग्रह किया।
[dgv_vimeo_video id=”817264155″]
स्थानीय निवासियों का आरोप
दरअसल, स्थानीय निवासी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, जिला प्रशासन की सहमति से एनकेजे थाना क्षेत्र दुर्गा चौक पर स्थित शिव मंदिर के पास शराब की दुकान खोली गई है। जिससे इलाके की महिलाएं और बच्चे परेशान होते हैं। आए दिन शराबी तत्व इलाके की महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देंगे। इकाले के लोगों का जीना दुभर हो जाएगा। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने चक्का जाम करने का निर्णय लिया और करीबन एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप्पा पड़ा रहा।
[dgv_vimeo_video id=”817263747″]
बजरंग दल भी मिला साथ
सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि स्थानीय रहवासीयों के समर्थन में बजरंग दल भी सड़कों पर उतरा और शराब दुकान का जम कर विरोध प्रर्दशन किया गया। विरोध प्रर्दशन के दौरान स्थानीय रहवासी महिलाओं ने शराब दुकान को मंदिर के बाजू से अलग करने के लिए नारे लगाए। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियो द्वारा आश्वासन दिया गया कि, जल्द से जल्द नई शराब दुकान मंदिर के पास से हटा दिया जाएगा।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

